फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच थानों के निर्माण के लिए मांगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसपी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बलरामपुर, चक्रपानपुर, मार्टीनगंज, लाटघाट, रासेपुर में थाना निर्माण के लिए जमीन मांगी है। पत्र में कहा गया है कि इनकी संबंधित थानों से काफी दूरी है और ये काफी संवेदनशील भी हैं। जमीन उपलब्ध कराने के लिए पहले भी मांग की जा चपकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण की कवायद शुरू की जाए।
विज्ञापन

बलरामपुर, चक्रपानपुर, मार्टीनगंज, लाटघाट, रासेपुर में थाना बनाने की कवायद काफी पहले शुरू की गई थी। संवेदनशीलता की दृष्टि से ये क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण हैं। बलरामपुर में मंडलीय चिकित्सालय के साथ ही, पीएसी छावनी आदि के महत्वपूर्ण क्षेत्र आते हैं। चक्रपानपुर जहानागंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां मेडिकल कालेज और चंडेश्वर स्थित
जिला जेल भी है। मार्टीनगंज दीदारगंज थाना क्षेत्र से लगभग 10 किमी दूर पड़ता है। लाटघाट देवारा क्षेत्र है। दूसरे जिले की सीमाएं भी लगती हैं। अवैध शराब का कारोबार भी खूब होता है। रासेपुर भी सीमांत क्षेत्र है। यहां थाने के निर्माण के लिए जिलाधिकारी से पहले भी जमीन मांगी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर फिर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

000000
चक्रपानपुर और मुक्तीपुर में बनेगी चौकी।
आजमगढ़। एसपी ने चक्रपानपुर में स्थाई रूप से चौकी के निर्माण के लिए भी जमीन मांगी है। उनका कहना है कि वर्तमान में जहानागंज थाना क्षेत्र की ये चौकी राजकीय मेडिकल कालेज के एक कमरे और बरामदे में चल रही है। मकान मालिक की ओर से इसे खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से चौकी जरूरी है। वहीं, बरदह थाना के मुक्तीपुर में भी अस्थाई चौकी बनाया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्र बरदह से 18 किमी दूर और काफी संवेदनशील है। एसपी ने दोनों स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें