अंबारी। एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को दीदारगंज थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित लोगों को एसडीएम ने कहा कि होली का त्यौहार संवेदनशील त्यौहार होता है। ऐसे में अराजकतत्व लोगों को रंग में भंग डालने का प्रयास करते हैं। यदि किसी के संज्ञान में इस प्रकार की कोई भी घटना हो या दिखे तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि समय रहते पुलिस अपनी कार्रवाई करते हुए मामले को तुरंत हल करा दे। एसडीएम ने कहा कि होली के अवसर पर तेज आवाज में डीजे कत्तई न बताएं। तेज अवाज में बाजा बजाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, अजय सिंह, मो.आजम, सेराज अहमद, संतोष कुमार यादव, पथरू आदि लोग मौजूद रहे।
होली के दिन बंद रहेगी शराब की दुकान
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभयूषण सिंह ने होली पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए है। इसके तहत होली के पर्व पर दो मार्च को शाम पांच बजे तक सभी देशी, विदेशी शराब, बीयर, स्प्रिट, भांग और ताड़ी के थोक व फुटकर दुकाने बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा और जो भी निर्देश की अवहलेना करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में सजने लगी है रंगों की दुकानें
ग्रामीण क्षेत्रों में सजने लगी है रंगों की दुकानें
मेजवां। रंगों का पर्व नजदीक आते ही फूलपुर और ग्रामीड इला?ो में दुकाने सजने लगी है।इस बार महगाई का असर होली पर्व पर साफ नजर आ रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अबीर, पिचकारी और टोपी की कीमतों में वृद्धि हुईं है। होली की पूर्व संध्या पर बूढ़ऊ बाबा की बारात निकलने की तैयारी चल रही है। कस्बा में श्री हनुमान दल अखाड़ा के प्रबंधक चंचल गुप्ता द्वारा कलाकारों को करतब प्रदर्शन करने की कला का रिहल्सल कराया जा रहा है। बाजारो में बच्चों द्वारा मांगे जाने वाली पिचकारी की कीमत में भी इस साल बढोत्तरी हुई है। होली मुबारक की इबारत लिखी टोपी खरीदना आसान नहीं है । इनकी कीमतों में तीन गुना वृद्धि हुई है। होली के बाद अबीर से टीका लगाया जाता है, यह भी महंगाई के दायरे में आ गया है। बच्चे अधिकतर एके 47 मॉडल की बनी पिचकारी अधिक पसंद कर रहे है। कस्बा स्थित मंगल बाजार, शनीचर बाजार, रोडवेज, शंकर तिराहा आदि स्थानों पर तरह तरह के रंग और पिचकारी विक्रय किया जा रहा है
000000
24 से 27 तक नहीं चलेंगी दो ट्रेनें
मेजवां । फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लॉकिंग, कलर सिग्नलिंग का प्रयोग सहायक परिचालन प्रबंधक बनारस की देख रेख में शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसके प्रयोग तक बलिया शाहगंज 155137 पैसेन्जर और शाहगंज बलिया 155140 पैसेंजर 24 फरवरी से 27 फरवरी के बीच शाहगंज आजमगढ़ के बीच नहीं चलेगी। उक्त दोनों पैसेंजर आजमगढ़ से ही बलिया के लिए रवाना होगी। खुरासन रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेने समय सारणी के अनुसार चलेगी। 28 फरवरी को स्टेशन नये पैनल रूम में शिफ्ट होने के बाद इसी दिन से उक्त पैसेन्जर ट्रेने पुन: पूर्व की भांति शाहगंज से रवाना होंगी। एनआई के शुरू होने से ट्रेनो की गति में इजाफ़ा होगा। प्वाइंट मैन को ट्रैक नहीं बदलना होगा।
00000