फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सहायक परियोजना प्रबंधक को जेल और जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार की अदालत ने सरकारी धन का गबन किए जाने के आरोप में पूर्व सहायक परियोजना प्रबंधक को दोषी पाते हुए पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

इस मामले में परियोजना प्रबंधक डीआर यादव ने मार्च 2000 में सहायक परियोजना प्रबंधक बीबी सिंह पुत्र भृगुनाथ सिंह के विरुद्ध विधायक, सांसद मद में आवंटित दो लाख आठ हजार रुपये का गबन किए जाने का आरोप लगाते हुए सिधारी थाने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक अभियोजन अधिकारी मानिक चंद और सुनील कुमार गुप्ता ने गवाहों को पेश करते हुए तर्को को रखा था। अदालत ने उभय पक्षों के तर्को को सुनने के बाद बुधवार को उक्त सजा का निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें