फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा रविवार को डीएवी इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव का सारस्वत सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने स्व. रामजी लाल श्रीवास्तव की स्मृति में कायस्थ समाज के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया। प्रांतीय अध्यक्ष भानू प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित किया जाना बहुत ही श्रेष्ठतम काम है। पूर्व प्राचार्य डा. दीना लाल ने कहा कि कायस्थ समाज जन सेवा, समाज सेवा के भाव से कार्य करती है। इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए चित्रांश महासभा को पूर्ण रुप से जागृत करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, संचालन जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार अस्थाना, अशोक श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद चित्रांश, मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें