फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चार गोल्ड और दो सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इंडियन किक बॉक्सिंग फेडेरेशन और दिल्ली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जनपद के खिलाड़ियों ने चार गोल्ड और दो सिल्वर मेडल झटके हैं। अभी अन्य मुकाबले जारी थे। जनपद के खिलाड़ियों की सफलता पर सहयोगियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

16 से 20 जनवरी तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश के 45 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। आजमगढ़ के सात खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों और इवेंट्स में शामिल होने गए थे। उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अनुराग कुमार (32 किग्रा), आलोक कुमार यादव (69 किग्रा), अर्चिशा त्रिपाठी (40 किग्रा), सूरज यादव (67 किग्रा) ने अपने इवेंट में गोल्ड झटके हैं। निष्ठा सिंह (52 किग्रा), अमृत राज (52 किग्रा) ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। अभिषेक यादव (52 किग्रा) का मुकाबला अभी जारी था। कोच ज्ञानेंद्र चौहान, आजमगढ़ किक बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सहजानन्द राय, उपाध्यक्ष पारितोष राय, प्रशिक्षक गनेश कुमार गोंड, दिनेश चौहान, ज्ञानेन्द्र चौहान, शुभम तिवारी,शिवम तिवारी, शुभम पाण्डेय, कुशल सिंह गौतम, विनय कुमार प्रजापति ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें