आजमगढ़। दो दिनों से निकली धूप ने जिले के तापमान में हल्की ही सही लेकिन कुछ बढ़ोत्तरी जरूर कर दी है। लेकिन कोहरे से निजात नहीं मिल रही है। गुरुवार को भी घने कोहरे के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। लेकिन दोपहर से निकली धूप ने गलन से राहत पहुंचाई।
तापमान में गुरुवार को कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे गलन से कुछ राहत तो मिली लेकिन सुबह कोहरे के बीच ही हो रही है। कोहरे के चलते गुरुवार की सुबह सड़कें गिली हो गई थी जिन्हें देखने से ऐसा लग रहा था जैसे बारिश हुई हो। लेकिन दोपहर तक धूप निकल और लोग धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। छोटे बच्चे बल्ला और गेंद लेकर मैदान में उतर गए। पूरे दिन खेलकर धूप का आनंद लिया। धूप ने कई दिनों से जारी गलन के प्रकोप का कम किया। लेकिन शाम होते ही कोहरे ने एक बार फिर अपनी चादर को फैलाना शुरू कर दिया था। अगर मौसम इसी तरह से रहा तो दो से तीन दिन में गलन में काफी कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि जब तक बारिश नहीं होगी तब तक कोहरे और गलन से म़ुक्ति नहीं मिलेगी। वैसे जो भी हो लेकिन दो दिन लगातार निकली धूप ने गलन से कुछ हद तक राहत प्रदान कर दी है।