बिंद्राबाजार। कांग्रेस पार्टी के अनुषांगिक इकाई राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को गंभीरपुर बाजार में आयोजित हुआ। जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकता्रओं को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस पार्टी का होगा, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप संगठन के प्रांतीय प्रभारी अरविंद ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस अवसर गोरखपुर मंडल संयोजक स्नेहलता, बलिया के राजकुमार पासवान, जिला सचिव इश्तेयाक अहमद, पंकज मोहन सोनकर, रियाज अहमद, रविंद्र गुप्ता, नेसार अहमद, त्रिभुवन दुबे, कमला पाठक, राजमणि मौर्या, मो. ताबिश, अखिलेश त्रिपाठी, मुकेश राय आदि मौजूद रहे।