फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्तेखार आजमी ने शहीद की बहन को पहुंचाई खिचड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में समाजसेवी इफ्तेखार आजमी हिंदू बहन का खिचड़ी पहुंचा कर हिंदू-मुस्लिम एकता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी रमेश यादव पुत्र सीताराम यादव 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। रमेश यादव मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। उनकी दो बहने हैं। बड़ी बहन शशिकला और छोटी बहन चंद्रकला है। दोनों बूढ़े पिता सीताराम यादव की देखभाल करने के लिए मायके में ही रहती हैं। तब से भाई का फर्ज समाजसेवी इफ्तेखार आजमी निभाते चले आ रहे हैं। हर वर्ष मकर संक्रांति के पर्व पर दोनों बहनों को खिचड़ी पहुंचाते हैं। साथ में कपड़े और उपहार भी भेंट करते हैं। इफ्तेखार आजमी का कहना है कि ये सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इस कार्य से मेरी आत्मा को संतुष्टि मिलती है। इन बहनों को यह मलाल न हो कि मेरा कोई भाई नहीं है। इसलिए मैं यह कार्य करता चला आ रहा हूं। लोगों का कहना है कि मुस्लिम होकर शहीद परिवार की हिंदू बहन को खिचड़ी पहुंचा कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। इससे सब को सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें