आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट के पास स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मंहगाई बढ़ती जा रही है। बिजली की दरों में बेतहासा बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी गई है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकार में शुरू किए गए जनहित के कार्य रोक दिए गए हैं, विकास ठप पड़ा है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी बूथ लेवल अध्यक्ष और पार्टी के बीएलए का नाम-पता और मोबाइल नंबर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को शीघ्र भेजा जाए। इसमें सभी विधानसभा अध्यक्ष जुट जाएं। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जनता से जुड़ी समस्याओं के लिए संघर्ष करें। वर्तमान सरकार में किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। संचालन महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया। बैठक में विधायक कल्पनाथ पासवान, नफीस अहमद, आलमबदी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव, डा.हरिराम सिंह यादव, शोभनाथ यादव, हंसराज यादव, राजनरायन यादव, अशोक यादव, रामआसरे चौहान, विजयबहादुर आद मौजूद थे।