फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्निकल असिस्टेंट कमिश्नर ने किया मंडी समिति का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ। अहरौला विकास खंड के बस्ती भुजबल स्थित मंडी समिति का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को टेक्निकल असिस्टेंट कमिश्नर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी समिति में हुए निर्माण का बारीकी से निरीक्षण किया। बताते चलें कि बस्ती भुजबल ग्रामसभा में वर्ष 2012-13में साढ़े दस लाख रुपये की लागत से मंडी समिति के भवन का निर्माण कराया गया था। निर्माण में की गई मानक के अनदेखी की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र नाथ मिश्र ने लगभग आठ माह पूर्व इसकी जांच की थी। लेकिन वह इसके टेक्नलिटी की जांच नहीं कर सके थे। इसके लिए टेक्निकल असिंटेंट कमिश्नर को सौंपी गई। सोमवार को मानकों की जांच के लिए टेक्निकल असिस्टेंट कमिश्नर बस्ती भुजबल पहुंचे। जांच के दौरान उन्होंने मंडी भवन के निर्माण में मानक की अनदेखी को पाया। उन्होंने क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी से मंगलवार तक इसके निर्माण से संबंधित सारा व्यौरा मांगा है। इसके बाद असिंटेंट कमिश्नर शासन को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें