आजमगढ़। जागो युवा सेवा संस्थान टीम ने विवेक सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिला चिकित्सालय में मरीजों से मिलकर अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पवन सिंह ने कहा कि जेवाईएसएस टीम प्रत्येक महीने मण्डलीय चिकित्सालय का दौरा करेगी मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। विनीत सिंह रिशू ने कहा कि आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय दुर्व्यवस्था का शिकार हो चुका है। चिकित्सालय में आईसीयू की व्यवस्था बदहाल है, समय से चिकित्सक नहीं मिलते हैं। अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर किया जा रहा है। अस्पताल के आसपास कूड़े का अंबार लगा रहता है। इस अवसर पर रिषभ पांडेय, सौरभ सिंह परमार, तरूण, सुरेन्द्र यादव, अनिल सिंह, स्वेता आर्य, आकाश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।