फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से पूरा जिला तबाह, पुलिस बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यातायात माह में पुलिस ने जागरूकता अभियान जरूर चलाया, लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुचारु रहे इसका प्रयास नहीं किया। पटरियों पर अतिक्रमण, टूटी सड़कों के चलते अक्सर जाम लगा रहता है। राष्ट्रीय राजमार्गों की खस्ताहालत के चलते अक्सर जाम लगता है। रानी की सराय, लालगंज, मोहम्मदपुर, देवगांव, जीयनपुर, लाटघाट, मुबारकपुर, फूलपुर आदि बाजारों के अलावा शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। बाइपास और हाईवे तैयार होने तक इसके समाधान की उम्मीद भी दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

शहर में लगने वाले जाम की बात की जाए तो ट्रैफिक विभाग की तरफ से शहर में बड़े वाहनों के प्रयोग पर रोक लगाया गया है। बावजूद इसके छोटे-बड़े वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस जाते हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासतौर से स्कूल की बसों की वजह से सुबह, दोपहर, शाम को जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है। आलम यह रहता है कि मुख्य चौक से तकिया होते हुए पहाड़पुर तक जाना मुश्किल हो जाता है। इस प्रकार की स्थिति रोज रहती है। इसीतरह से मुबारकपुर कस्बे में लगने वाले जाम का प्रमुख कारण सड़क की पटरी पर फल और सब्जीवालों की दूकान लगना है। पटरियों पर यहां अतिक्रमण हो जाने से वाहन एक साथ पास नहीं हो पाते और जाम लग जाता है। आलम यह रहता है कि कस्बे में पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं फूलपुर-माहुल मोड़ पर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज न होने से यहां जाम लग जाता है। जबकि लालगंज बाजार के मसीरपुर तिराहे पर सड़क के एक पटरी पर चाय, पान के दूकानदार अतिक्रमण कर लिए हैं। जबकि दूसरी पटरी पर आटोरिक्शा चालकों का कब्जा है। ऐसे में आजमगढ़-वाराणसी और लालगंज- पल्हना मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों को पास नहीं मिल पाता और अक्सर यहां जाम लगा रहता है। वहीं बाजार की पटरियों पर छोटे-बड़े दूकानदारों का कब्जा है। जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इसीक्रम में जीयनपुर, लाटघाट बाजार में भी सड़क की पटरियों पर दूकानदार और वाहन चालकों का कब्जा हो जाने की वजह से यहां अक्सर जाम लगा रहता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकल सका। पुलिस की तरफ से महज औपचारिकता पूरी करते हुए 118 अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी जारी की गई। बावजूद इसके पटरियों पर दूकानदारों का अतिक्रमण बरकरार है। वहीं रानी की सराय बाजार में सड़क संकरी और गड्ढा युक्त होने की वजह से यहां अक्सर बड़े वाहन खराब हो जाते हैं। जिनकी वजह से जाम लगा रहता है। ऐसा ही हाल मोहम्मदपुर, अतरौलिया, अहरौला आदि बाजारों का भी है।

शहर में वनवे की व्यवस्था और ग्रामीणांचल के बाजार की सड़कों पर हुए अतिक्रमण हटाने और गाडिय़ों को आड़े-तिरछे न खड़ा करने की सभी से अपिल किया जा चुका है। जल्द ही ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - तारिक मोहम्मद, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें