फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए कर्मचारियों ने निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में तैनात महिला कर्मचारी से मंगलवार को एक मनबढ़ द्वारा किए गए दुव्र्यहार के मामले में बुधवार को भी तहरीर देने पर कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। केस दर्ज न होने पर घटना के दूसरे दिन बैंक कर्मचारियों ने बाजार में मौन जुलूस निकाला। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं होगी। प्रतिदिन सुबह बाजार में जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि यूबीआई ठेकमा की शाखा में तैनात एक महिला कर्मचारी मंगलवार को काउंटर पर मौजूद थी। तभी एक मनबढ़ युवक पहुंचकर महिला से फार्म मांगा। इस दौरान क्या बात हुई कि वह अभद्रता करते हुए गाली देने लगा। इससे बैंक का काम ठप हो गया। बैंक ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने एसओ को जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे। मनबढ़ पुलिसवालों को भी गाली देते हुए फरार हो गया। घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार बोरा ने थाने में तहरीर दी। बावजूद इसके केस नहीं दर्ज हुआ। बुधवार की सुबह बैंककर्मी काम शुरू करने से पहले कार्रवाई की मांग करते हुए बाजार में मौन जुलूस निकाला। शाखा प्रबंधक ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक सुबह जुलूस निकलता रहेगा। उधर संपर्क करने पर एसओ बरदह सुरेश चंद्र ने बताया कि घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। दोनों पक्ष आपस में वार्ता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें