फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले गए दो जोनल और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने दो जोनल और दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बदला गया है। सभी बदलाव दोनों नगरपालिका क्षेत्रों में ही हुआ है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि नगर पालिका आजमगढ़ के जोन संख्या में तैनात जोनल मजिस्ट्रेट प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी विभाग शेष नारायण मिश्र के स्थान पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. एजाज हुसैन और मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र के जोन संख्या तीन के जोनल मजिस्ट्रेट अपर निदेशक अभियोजन वेद प्रकाश वर्मा के स्थान पर आयुर्वेद और यूनानी चिकित्साधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार चौहान को तैनात किया गया है। वहीं आजमगढ़ नपा क्षेत्र के सेक्टर एक के सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता लोनिवि के प्रशांत कुमार यादव के स्थान पर अवर अभियंता लोनिवि बालचंद पांडेय और सेक्टर नौ के सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता लोनिवि के गंगेश्वर पाल के स्थान पर पशु चिकित्साधिकारी डा. रणजीत पाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें