फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी निकायों में मजबूती से लड़ेगी सपा : हवलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर हुई। निकाय चुनावों पर चर्चा करने के साथ ही समाजवादी विचारक और चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी नगर पंचायतों और पालिका में मजबूती से उतरेगी और परचम फहराएगी। भाजपा सरकार में प्रदेश में अराजकता चरम पर है और मंहगाई से गरीब आदमी बेहाल है। नोटबंदी के बाद से देश में आर्थिक तबाही का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया की समाजवादी नीतियों से ही देश का पिछड़ा, गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक विकास कर सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी देश और प्रदेश में समाजवादी नीतियों को मजबूत करने के लिए जनता के बीच जाएगी। उप्र खाद्य एवं रसद आयोग के चेयरमैन पूर्व सांसद नद किशोर यादव ने डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा् कि मुलायम सिंह यादव ने लोहिया की समाजवादी नीतियों और सिद्धान्तों के अनुसार समाजवादी पार्टी की स्थापना की है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया। विधायक आलमबदी, हरिराम सिंह यादव, रामबुझारत यादव, अशोक ,सना परवीन, गुड्डी देवी, हंसराज यादव, वीरेन्द्र यादव, रामदरश, आरपी राय, एसके सत्येन आदि उपस्थित थे। अंत में सपा नेता समाजवादी विचारक डॉ. राजाराम सिंह के निधन पर दो मिनट मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें