फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने जमकर उठाया डांडिया का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान की ओर से अग्रसेन महिला महाविद्यालय में डांडिया महोत्सव 2017 सीजन-8 का आयोजन किया गया। महोत्सव में शामिल हुई सभी बच्चियों में से नौ बच्चियों का चयन उनके खास डांडिया पहनावे को देखते हुए उन्हें दुर्गा शक्ति के एवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेस्ट डांडिया ड्रेसअप, बेस्ट डांडिया डांस व बेस्ट म्यूजिकल डांडिया डांस एवार्ड भी वितरित किया गया।डांडिया महोत्सव में नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं ने मां दुर्गा के गीत पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। संस्थान की अध्यक्ष डा. वंदना द्विवेदी ने बताया कि बेस्ट डांडिया ड्रेसअप एवार्ड छोटी बच्चियों में सृजल अग्रवाल प्रथम, काव्या गोयल द्वितीय, गीतांजली तृतीय, बड़ी बच्चियों में प्रिया प्रथम, सूर्या द्वितीय, ज्योति तृतीय, महिलाओं में प्रिया राय प्रथम, रश्मि त्रिपाठी द्वितीय, कुंदन गुप्ता तृतीय स्थान पर ही। बेस्ट डांडिया डांस का एवार्ड छोटी बच्चियों में रूपल प्रथम, अदीति द्वितीय, पायल तृतीय स्थान पर रहीं, इसी क्रम में बड़ी बच्चियों में प्रतिभा प्रथम, तृप्ति द्वितीय, स्मिता गुप्ता तृतीय व महिलाओं में श्रुति अग्रवाल प्रथम, गरिमा अग्रवाल द्वितीय आरती सिंह तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल डांडिया डांस में छोटी बच्चियों में कुमारी आरती प्रथम, बड़ी लड़कियों में प्रतिभा व महिलाओं में अनीता सिंह विजयी रही। इसके बाद नगर के स्कूलों ए.एन. मेमोरियल स्कूल, चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल, प्रतिभा निकेतन स्कूल, इण्टर नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्थान की मंत्री सुधा तिवारी, डा. पूनम तिवारी, निलीमा श्रीवास्तव, रानी अनामिका सिंह, अनामिका सिंह पालीवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा, प्रेमलता द्विवेदी, रश्मी डालमिया, अनामिका प्रजापति, डा.शशि श्रीवास्तव, आशा सिंह, मधु अस्थाना, ममता राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें