फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। मुख्यमंत्री योगी ने भले ही सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश दिया। लेकिन सगड़ी के अहिरौली-अम्मापार मार्ग के गड्ढ़ों को भरा नहीं जा सका। जिसके कारण नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर प्रदर्शन करते हुए गड्ढ़ों में पौधरोपण किया। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान ने लोगों को समझाकर प्रदर्शन को समाप्त कराया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ विकास खंड के अहिरौली से अम्मापार तक जाने वाले संपर्क मार्ग की दुर्दशा को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क में बने गड्ढों में पौधरोपण कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि 1992 में अहिरौली से अम्मापार तक पांच किमी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया था। इस मार्ग से रघुनंदनपुर, अम्मापार, चौको, ब्रह्मौली, मसोना, अतरकच्छा सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से होकर तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर, नवोदय विद्यालय, अजमतगढ़ ब्लॉक आदि जगहों पर लोग आते और जाते हैं। 25 साल पूर्व बने इस मार्ग की तब से मरम्मत नहीं कराई गई। जिसके कारण मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। सड़क की गिट्टी इधर उधर बिखरी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। बरसात के मौसम में इन गड्ढ़ों में पानी भर जाता है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। आए दिन लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। गांव के आसिफ खान, साहब खान, गुड्डू, शीला देवी, निक्की आदि का कहना है कि सड़क की मरम्मत न होने के कारण सड़क पर केवल गिट्टी ही दिखाई दे रही है। जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान शमीम अहमद ने लोगों को समझाकर प्रदर्शन को समाप्त कराया। इस मौके पर शीला, रमावती, उमर, राजनाथ, रीता, करन राजभर, मोहम्मद आरिफ, साजिद खान, आरिफ खान, मोहम्मद अख्तर, श्याम बिहारी, विलास, औरंगजेब, दिलीप, अशोक, सचिन, सोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें