फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय पहुंची मदरसों की सीडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मदरसों में राष्ट्रगान गाने और उसकी सीडी बनाकर अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया था। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की मानें जिले के लगभग सभी मदरसों ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की सीडी जमा कर दी है।
विज्ञापन

अक्सर मदरसों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित न करने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने सभी मदरसों में राष्ट्रगान कराने का निर्देश दिया। साथ ही सबूत के तौर पर इसकी सीडी बनाकर अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करने को भी निर्देशित किया। इसके कारण जिले के सभी अनुदानित और मान्यता प्राप्त मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया। सभी मदरसों में इस दौरान आयोजित हुए कार्यक्रमों की रिकार्डिंग भी कराई गई। जिले में अनुदानित मदरसों की संख्या 20 है जबकि मान्यता प्राप्त मदरसे लगभग 300 हैं। इन सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन जैसे ही प्रदेश सरकार को कुछ मदरसों में राष्ट्रगान का गायन न करने की सूचना मिली। तो प्रदेश सरकार ने ऐसे मदरसों पर एनएसए लगाने की बात कही। सरकार की सख्ती को देखते हुए लगभग सभी मदरसों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की सीडी बनाकर अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें