फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम बने नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। जीएसटी संबंधी समस्याओं के निराकरण, पर्यवेक्षण और व्यापारियों से फीडबैक प्राप्त करने के लिए जिले स्तर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर भी वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 7235003443 है। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों केे नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जीएसटी के पर्यवेक्षण के लिए उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सगड़ी, उप जिलाधिकारी लालगंज, उप जिलाधिकारी फूलपुर, उप जिलाधिकारी बूढनपुर, उप जिलाधिकारी निजामाबाद, उप जिलाधिकारी मेंहनगर और उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी नोडल अधिकारी जीएसटी से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही इसके प्रभाव और दुष्प्रभाव के बारे में सूचनाएं एकत्र करेंगे। बाजार में सामान के मूल्य पर सतर्क नजर रखेंगे। प्रतिदिन इसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें