आजमगढ़ (ब्यूरो)। कब्रिस्तान दलेल खां गाजी कमेटी की बैठक रविवार को मौलाना कमर अब्बासी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसहमत से किया गया।
जिसमें अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, उपाध्यक्ष दानिश इम्तेयाज, सचिव डा. अनवार हुसैन, उप सचिव तारिक फै सल, कोषाध्यक्ष जहीर अहमद को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कमेटी का संरक्षक जमशेद अहमद और मोहम्मद मोइनुद्दीन को बनाया गया। बैठक में जावेद अंसारी, सैयद हसन, मोहम्मद आरिफ, शफीक अहमद, सैयद जमील, मिर्जा अफसर बेग, परवेज अहमद, आसिम अमीन, राशिद, आफताब आलम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।