फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद 12001 प्रत्याशी हुए निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंचायत चुनाव के लिए दखिल नामांकन पत्रों की नाम वापसी के बाद 12001 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं ग्राम प्रधान पद के तीन और बीडीसी पद के 45 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। लेकिन प्रमाण पत्र के लिए इन्हें दो मई को होने वाली मतगणना का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के पद लोगों में ज्यादा रूझान देखने को नहीं मिल रहा है। जिसका परिणाम है कि सृजित पदों के सापेक्ष काफी कम संख्या में लोगों ने नामांकन दाखिल किया। उसमें से नामांकन पत्रों की जांच में लोगों के नामांकन खारिज हो गए। जनपद में ग्राम पंचायत सदस्यों के 22820 पदों में से 11953 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। क्योंकि इस पद के लिए किसी दूसरे व्यक्ति नामांकन दाखिल नहीं किया था। वहीं ग्राम प्रधान के 1858 पदों के लिए हुए नामांकन में तीन ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब 1855 पदों केे लिए 19 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2104 पदों में 45 पदों के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में 2094 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। सदस्य जिला पंचायत के लिए एक भी सीट पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो सका। जिसके कारण सभी 84 पदों पर मतदान का कार्य 19 अप्रैल को कराया जाएगा। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भी इन प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र के लिए दो मई को होने वाली मतगणना का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें