फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 12 पुराने केंद्र हटाए, 53 नए जुड़े, अब 273 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 273 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने जिलेवार प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

इसमें स्कूलवार विद्यार्थियों के आवंटन का विवरण भी दिया गया है। खास बात यह है कि पिछले कई वर्षों से परीक्षा केंद्र बन रहे चार विद्यालयों को इस बार सूची से बाहर कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी पहली सूची में शामिल 12 विद्यालयों को हटाते हुए 53 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

यूपी बोर्ड की परीक्षा पांच फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित है। इसमें हाईस्कूल के 83,026 और इंटरमीडिएट के 79,176 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पहले जारी प्रारंभिक सूची में जिले के 232 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद सूची को लेकर 402 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इनकी जांच के बाद जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने 12 पुराने केंद्रों को हटाते हुए 53 नए केंद्र जोड़कर 273 केंद्रों की संशोधित सूची परिषद को भेजी थी। पिछले वर्ष जिले में एक लाख 72 हजार परीक्षार्थियों के लिए 282 केंद्र बनाए गए थे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार आर्य ने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों की सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की जांच और अनुमोदन के बाद जारी की गई है। सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
किसी केंद्र को लेकर उचित आपत्ति होने पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक संबंधित विद्यालय की आईडी से साक्ष्यों सहित ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकते हैं। इसके लिए 21 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसके बाद प्राप्त प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें