फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, 12 मोबाइल, नशीला पदार्थ व आपत्तिजनक चीजें मिलीं

Tue, 26 Jul 2022 06:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ के इटौरा स्थित जिला कारागार में 12 मोबाइल व 97 पुड़िया गांजा बरामद हुआ है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के औचक निरीक्षण के दौरान यह बरामदगी हुई है। जिलाधिकारी ने जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिला कारागार बंदियों के ऐशोआराम का अड्डा बन गया है।

विज्ञापन


पुलिस व प्रशासनिक अमले को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि जेल से मोबाइल पर बात हो रही है। जिस पर डीएम व एसपी मंगलार की शाम अचानक कारागार पर पहुंच कर औचक निरीक्षण करने लगे। निरीक्षण के दौरान जेल में 12 मोबाइल फोन व चार्जर बरामद हुए। इसके साथ ही जेल की बैरकों से अधिकारियों ने बीड़ी- सिगरेट, लाइटर मोबाइल सिम के अलावा 97 पुड़िया गांजा भी बरामद किया।

मोबाइल के साथ गांजा जेल से बरामद होते ही डीएम-एसपी ने जेल के अधिकारियों से जब इस बाबत पूछताछ की तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। अधिकारियों ने तत्काल इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया। कार्रवाई के दौरान एडीएम प्रशासन, एडीशनल एसपी के अलावा एसओजी टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन


प्रत्येक बैरक की गहन तलाशी ली गई। जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज का कहना है कि  जेल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 12 मोबाइल व चार्जर के अलावा कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई है। दोषियों के खिलाफ प्रशासनिक व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें