फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत सामान जलकर राख

Tue, 26 Jul 2022 01:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में सरैया बाजार स्थित जनरल एवं किराना स्टोर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार  20 हजार नगद के साथ ही लगभग डेढ़ लाख का सामान जल कर राख हुआ है।
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित जनरल एवं किराना स्टोर में सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने की इस घटना में पूरी दुकान ही जल कर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार 20 हजार नगदी के साथ ही डेढ़ लाख का सामान जल गया।

विज्ञापन


सरैया खुर्द गांव निवासी संजय कुमार बिंद माहुल अबारी मार्ग पर स्थित सरैया बाजार में किनारा व जनरल स्टोर की दुकान खोल रखे हैं। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई और पूरी दुकान की जल कर राख हो गई।

सुबह दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने संजय को जानकारी दी। संजय भाग कर आया और शटर खोला तो अंदर सबकुछ जल चुका था। पीड़ित के अनुसार वह दुकान के गल्ले में सामान मंगाने के लिए 20 हजार रुपये नकद रखा था। अगलगी की घटना में 20 हजार नगद के साथ ही लगभग डेढ़ लाख का सामान जल कर जला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें