फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिलरियागंज में बनेगा 12 एमएलडी का एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की तरह ही बिलरियागंज में भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण होगा। जमीन मिलने के बाद जल निगम नगरीय ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। 15 फरवरी से पूर्व डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बिलरियागंज पहले नगर पंचायत हुआ करती थी, लेकिन इस बार निकाय चुनाव से पहले इसे नगर पालिका का दर्जा मिला। इसके बाद इसका क्षेत्रफल और आबादी दोनों बढ़ गई। 60 से अधिक राजस्व गांवों को इसमें शामिल किया गया है। अब जनपद में तीन नगर पालिकाएं हो गई हैं। नगर पालिका में शामिल गांवों के लोगों को पालिका प्रशासन शहरी सुविधा मुहैया कराने का प्रयास ताे कर रहा है, लेकिन वहां पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट न होने से कस्बे से प्रतिदिन निकलने वाले गंदा पानी के ट्रीटमेंट की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि देखा जाए तो नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 42 करोड़ की लागत से एसटीपी का निर्माण पूरा हो चुका है। अब सीवर लाइन से घरों के नालों को जोड़ने का काम चल रहा है।
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में भी 12 एमएलडी की एसटीपी के निर्माण के लिए 34 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता जियाउल हक ने बताया किशासन से निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में 12 एमएलडी की एसटीपी की स्थापना के लिए जल निगम को एक हेक्टेयर जमीन की तलाश थी, लेकिन राजस्व विभाग एसटीपी के लिए 0.82 हेक्टेयर जमीन ही उपलब्ध करा पाया। जमीन मिलने के बाद जल निगम नगरीय द्वारा एसटीपी निर्माण, सीवर लाइन बिछाने आदि का सर्वे शुरू कर दिया गया है। 15 फरवरी से पूर्व सभी कार्याें का डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें