आजमगढ़। कोविड की पहली और दूसरी लहर में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। संक्रमण के पहले फेज में मार्च से एक से आठवीं तक के विद्यालय खुले थे। लेकिन 23 मार्च के बाद दोबारा केस बढ़ने की वजह से स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया और वर्चुअल क्लास शुरू हुई। जो आज भी चल रही है। इस लहर में जून से मिली ढील के बाद एक जुलाई से विभागीय कार्यों को लेकर सुबह आठ बजे से दो बजे तक स्कूल खुल गए। बंद पड़े परिषदीय स्कूलों को सफाई के लिए खोले जाने के बाद विभागीय अधिकारी पठन-पाठन की कवायद भी करते दिखे।