फूलपुर। स्थानीय कस्बा में बंच केबल ब्लास्ट होने के कारण 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके कारण लोगों को उमसभरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जनता की समस्या को लेकर समाज सेवी बॉबी सेठ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार की देर शाम अवर अभियंता निखिल शेखर से मिला। इस दौरान उन्होंने रोडवेज के पास जर्जर बंच केबिल लगाने की मांग की। अवर अभियंता के निर्देश पर बृहस्पतिवार को केबल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।