मेंहनगर। थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद एसएसपी ने थाने का निरीक्षण किया। समाधान दिवस में फरियादियों के कुल 12 प्रकरण प्रस्तुत हुए। इसमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपकर ससमय, पारदर्शिता के साथ त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अभिलेख, प्रहरी-ड्यूटी, मालखाना सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। इस दाैरान व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इस मौके पर थाना प्रभारी संजय सिंह मय स्टाप व राजस्व निरीक्षक सहित हल्का लेखपाल उपस्थित रहे।