फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को घायल कर 12.20 लाख की लूट

विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर में लूट की घटना के बाद मौके पर जानकारी लेते डीआईजी मनोज तिवारी।। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेजवां (आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में स्थित इंटर कालेज के पास सोमवार शाम साढ़े चार बजे मारुति कार से बाइक में टक्कर मारकर बदमाशों ने दुकानदार को गिरा दिया और उसके पास मौजूद 12.20 लाख रुपये लूटकर भाग गए। वह दो बैंकों से रकम निकालकर घर जा रहा था। सूचना मिलने पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज तिवारी, एसपी त्रिवेणी सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

पीड़ित उमाशंकर जायसवाल उर्फ पिंटू फूलपुर कस्बे का निवासी है। इनकी रोडवेज के पास वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की दुकान है। सोमवार शाम को पिंटू ने सरायमीर बाजार में स्थित एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक से 12.20 लाख रुपये निकाले और पिट्ठू बैग में रखकर घर चल दिया। जैसे ही उसकी बाइक जगदीशपुर गांव में स्थित इंटर कालेज के पास पहुंची कि पीछे से कार सवारों ने बाइक में टक्कर मार दी। पिंटू बाइक लेकर गिर गया। उसके दाहिने पैर, हाथ और चेहरे पर चोटें आई। पिंटू के मुताबिक वह गिरकर घायल हो गया और बैग दूर छिटक गया। पिंटू के मुताबिक कार में सवार लोगों के पास असलहे थे। घटना के बाद कार सवार भाग गए। इसी बीच एक राहगीर पहुंचा और बताया कि कार वाले उसका बैग लेकर चले गए हैं। ऐसे में पुलिस को लूट पर संदेह है। डीआईजी मनोज तिवारी के अनुसार घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। अभी तय नहीं कि पिंटू का रुपया कार सवार ले गए या फिर मदद के लिए आया राहगीर उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें