आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। सीओ सिटी और कलक्ट्रेट के कर्मचारी समेत कुल 118 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को 63 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक कुल 2755 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 1894 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 51 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 814 पहुंच गई है। रिकवरी दर 69 फीसद के आसपास है। अब तक 59 मरीजों की मौत हुई हैं।
जनपद में सोमवार को आरटी-पीसीआर जांच में फूलपुर के सुदनीपुर में एक, शहर के कोलघाट में एक ही परिवार में दो, सिधारी के खैरातपुर में एक, कोमल कॉलोनी में एक, मेडिकल कालेज में एक, हीरापट्टी में एक, लक्षिरामपुर में एक, पुलिस लाइन में एक, जहानागंज में एक, हाफिजपुर में एक, तहबरपुर के बीबीपुर में एक, बसही बंदेदासपुर में एक, टेंदुआ में एक, शहर में एक, बरौना में एक, मिर्जापुर के कनैथा में एक, अहरौला के खजूरी बहेरा में एक, सठियांव के शाहगढ़ में एक, मेंहनगर के चक खुटवा में एक ही परिवार में चार, कस्बे के वार्ड छह में पांच, भतेहरपुर भटौली रेंडा में एक, अजमतगढ़ के बिलारी में एक, देवपुर सराय में एक, जहानागंज के आमदही में एक, यूबीआई ठेकमा में एक, हरैया के ममरखकपुर में दो, सठियांव में एक, पौकोली में एक, भटौरा में एक, कोठिया में दो, बिलरियागज के विजयापार में एक, नाथू पट्टी में एक, कोयलसा के जगनंदनपट्टी में चार, मोहम्मदपुर के विष्णपुर में दो, रानी की सराय के फरिहां में एक संक्रमित मिला है।
वहीं, जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में ट्रूनॉट मशीन से की गई जांच में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सीओ सिटी की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आने से पुलिस कार्यालय में हड़कंप मचा है। उनके संपर्क में आने वाले अधिकारी और कर्मचारी क्वारंटीन हो गए हैं। वहीं, शहर के मोहल्ला बाज बहादुर में एक, सरायमीर के नंदाव में एक, मिशन हास्पीटल के पास एक, मुबारकपुर के सीथी में एक, बिलरियागंज के खाद बाजार में एक, मोहनाठ में एक संक्रमित मिला है।
वहीं, एंटीजेन किट से हपई जांच में अजमतगढ़ के राजीवनगर में एक, कोयलसा के भीलमपुर छपरा में दो, हुंसेपुर में एक, अतरौलिया के बसहिया में दो, खानपुर फतेह में एक, खालिसपुर में तीन , तहबरपुर के इब्राहिमपुर में एक, रीना की सराय के निजामाबाद में एक, सिरसाल में एक, पवई बाजार में एक, मोहम्मदपुर के भोरखुर्द में दो, मेंहनगर के बरवा सागर में एक. पीएचसी संजरपुर मे एक, महाराजगंज के झोटीपुर में सात, गोंदापुर में दो, लालगंज में एक, थाना मेंहनगर में एक, चंद्रभानपुर में एक, गोला बाजार में एक, सरायमीर में एक, फूलपुर के वार्ड आठ लोहियानगर में एक, ठेकमा के मधुर में एक, यूबीआई बख्शपुर में एक, बख्शपुर बाजार में दो, खमौली में एक, बिलरियागंज के जेहरा पीपरी में दो संक्रमित मिले हैं। शहर के आसिफगंज में एक ही परिवार में सात, बागेश्वरनगर में एक, रोजवेज पर एक, पल्हनी के छतवारा में एक, सिधारी के बबुआन में एक, हरैया गुरेरुआ में एक, जमुआरी हरैया में एक, शहर के रैदोपुर में एक, छोटी हरैया में एक, कटघर में एक, चिल्ड्रेन कालेज के पास एक, एलवल में एक ही परिवार में पांच संक्रमित मिले हैं।