फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय रहा स्वास्थ्य महकमा, बांटी गई क्लोरीन की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की सभी चार टीमें चक्रमण करती नजर आयी। टीम के लोग घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में भी जुटे दिखायी दिए।
विज्ञापन

11 जनवरी से नपा मुबारकपुर क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीणंाचल में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। नये मरीजों के मिलने के क्रम पर कंट्रोल न होने पर स्वास्थ्य महकमे ने गुरुवार से एडिशनल सीएमओ डॉ. परवेज को जहां बतौर प्रभारी बना कर भेजा तो वहीं नये सिरे से पानी आदि की सेंपुलिंग करा कर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। शुक्रवार को भी विभाग की टीम ने जगह-जगह पानी के क्लोरीनेशन की जांच की। वहीं चार टीमों द्वारा प्रभावित इलाकों में कैंप लगाया गया। जहां से लोगों को क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई। इसके साथ ही टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से दूषित पानी न पीने और तले-भूने भोजन न करने की अपील करते नजर आये। सीएचसी पर शुक्रवार को कोई नया मरीज सामने नहीं आया, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों पर शुक्रवार को भी तीन की संख्या में मरीज पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें