फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग फरिहा पर हर घंटे ट्रेन आने की वजह से लगभग एक किमी तक हर समय लंबा जाम लगा रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे निजात के लिए लोगों ने यहां रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

फरिहा रेलवे स्टेशन से शाहगंज वाया मऊ, मऊ वाया शाहगंज दोनों तरफ से मिलाकर लगभग 24 से 26 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं। रेलवे विभाग की तरफ से विस्तारीकरण कर सभी का इलेक्ट्रिफिकेशन कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक सिस्टम होने की वजह से ट्रेन आने से लगभग पांच से आठ मिनट पहले और ट्रेन जाने के तीन मिनट बाद गेट खुल रहा है। कभी कभी लगभग 15 मिनट तक गेट बंद रहता है। इसकी वजह से छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है। आने जाने वाले राहगीरों समेत दुकानदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जाम की वजह से मार झगड़े की नौबत भी आ जाती है और प्रतिदिन गेटमैन से तू तू मैं मैं होती रहती हैं। लोगों का कहना है कि जब से नेशनल हाईवे का कार्य चल रहा है तब से फरिहा से निजामाबाद होकर आजमगढ़ जाने के लिए इस मार्ग पर गाड़ियों की तादाद काफी बढ़ गई है। समाजसेवी बालगोविंद यादव, डॉ. इरफान अहमद, राजेंद्र यादव, छन्नू यादव, जावेद आलम, बदायूं जमा, सुफियान अहमद, मुस्तनीर फराही लोगों ने फरिहा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें