आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में ग्रामीण कर्मचारियों की मदद लेने, प्रशिक्षित लेखपालों को स्थायी किए जाने, दीवाली के चार माह बाद भी बोनस नहीं दिया गया, बोनस दिए जाने, सातवें वेतन आयोग का एरियर दिए जाने, सुपरवाइजर के मानदेय का भुगतान दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष हरिद्वार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और सभी मांगों को पूरा किए जाने की मांग किया। इसके बाद संघ भवन में हुई बैठक में अध्यक्ष ने जनपद मऊ के लेखपाल धीरज सिंह की हत्या किए जाने की घोर निंदा की। जिला मंत्री पंकज अस्थाना ने लेखपाल धीरज कुमार के परिवार को पचास लाख की आर्थिक मदद दिए जाने के साथ ही उनके आश्रित को नौकरी दिए और हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर शिथिलता बरते जाने पर 15 फरवरी को सभी तहसीलों पर कार्य बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी। इस अवसर पर रामनुज श्रीवास्तव, सुनील यादव, जितेंद्र सिंह, पतिराज यादव आदि उपस्थित रहे।