फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस मिलने की बात पर मजदूरों ने जतायी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश अंतरिम बजट में असंगठित मजदूरों के लिए बोनस की घोषणा की है। इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से मजदूरों ने इंकार किया लेकिन कहा कि यदि ऐसा है तो निश्चित तौर पर हमारे लिए लाभप्रद होगा। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले जगदीश का कहना है कि सरकार ने हमारे बारे में सोचा यह अच्छी बात है। लेकिन इसका लाभ हमें कैसे मिलेगा यह भी सरकार को बताना होगा। मिठाई लाल का कहना था कि हमें सरकार के बजट के बारे में कुछ नहीं मालूम लेकिन यदि सरकार ने हमारे लिए बोनस की घोषणा किया है तो हमें इसकी खुशी है। राजगीर मजूदर मुकेश ने कहा कि चुनाव को देखते हुए ऐसा हुआ है। चार साल के बजट में ऐसा कुछ किया गया होता तो हमें कुछ लाभ मिला होता। वहीं पेंटर लखंदर का कहना है कि चुुनाव के समय में सरकारें ऐसी घोषणाएं करती है। फिर भी यदि मजदूरों के बारे में सरकार ने कुछ सोचा है तो सराहनीय है। अब बजट में हुई घोषणा के अनुरूप हमें लाभ मिले तभी यह सार्थक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें