आजमगढ़। अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में आए पटरी ठेला, गुमटी और खोमचा लगाने वालों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका द्वारा लगाए गए रेलिंग के पीछे अपनी दुकान लगाए जाने की अनुमति मांगी। उनका कहना है कि जब हम फुटपाथ से हटकर अपना ठेला, गुमटी, खोमचा लगाते हैं तो उसे भी हटाए जाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने पुलिस द्वारा की जा रही ज्यादती को रोके जाने का अनुरोध किया है। इस मौके पर मुजीमन, आदिल, विश्वनाथ, रवि कुमार, जैन कुमार, अमरनाथ सोनकर, राजेश, सुशील, दिनेश, दुर्गा, देवेंद्र, संजय गोंड, अरविंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।