फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा पर दिया जोर, देश का नाम करें रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के तत्वावधान में रविवार को करतालपुर स्थित एक मैरेज हाल में पूर्व अपर आयुक्त बसंत राम प्रजापति की अध्यक्षता में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कौशल रमन प्रजापति और शिवा जी पीजी कालेज की छात्र संघ की अध्यक्ष गौरी प्रजापति का स्वागत फूलमालाओं से किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महासंघ के अध्यक्ष द्वारा युवा सम्मान समारोह करके उनका उत्साहवर्द्धन किया गया है जो सराहनीय है। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि हमारे समाज के युवा पढ़ लिखकर जनपद और देश का नाम रोशन करें यही मेरी अभिलाषा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बसंत राम प्रजापति ने कहा कि ऐसे आयोजन बराबर होने चाहिए, इससे समाज के लोग जागरूक होते है। महासंघ के अध्यक्ष जय राम प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह से गौरी प्रजापति छात्र संघ की अध्यक्ष बनकर पूर्वांचल में नाम रोशन किया है और प्रजापति समाज के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है उसी प्रकार समाज के युवा अपनी शिक्षा के बल पर उच्च पदों पर पहंचने का प्रयास करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और महासंघ के पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेट किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि चुन्नी लाल प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, रामनाथ प्रजापति, योकेंद्र, निशांत, सुशांत, गोपाल, हरिकेश, गनेश, सिम्मी, किरन सहित प्रजापति समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में राजेश रंजन प्रजापति और गायक कलाकार लक्ष्मण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें