फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर डीएम को सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बामसेफ एवं मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ की संयुक्त बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में ड्डलालचंद्र राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भारतीय संविधान सम्मान, सुरक्षा एवं संबर्धन पर विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान के के मूल ढांचे से लगातार छेड़छाड़ किया जा रहा है। संविधान को बदलने के साथ ही आरक्षण को आर्थिक आधार बताकर इसे पूर्ण रुप से समाप्त करने की साजिश की रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि सरकार अगर अपने रवैये में बदलाव नहीं करती है तो संविधान की रक्षा के लिए एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बलिहारी राम, मनीष, मनोज, अच्छे लाल, राजकुमार, शैलेंद्र चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सुनील कुमार, भगेलू राम, गरीब राम, सुरेश कुमार, राकेश, अच्छे लाल शर्मा, देवलाल, विरेंद्र, सुरेंद्र साहित अनेक लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन रामपलट राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें