फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र घोषित, अभी जांच में ही जुटा है विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड को अनुमोदन के लिए भेजी गई 303 विद्यालयों की सूची अनुमोदित हो गई है। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग अभी परीक्षा केंद्रों के मानक की जांच कराने में जुटा है। यूपी बोर्ड परीक्षा के चयन को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार कड़े नियम निर्धारित किए थे। एक तो परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने स्वयं तैयार की तो वहीं चयनित सूची को माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्रेषित कर इन विद्यालयों पर मानक के अनुरूप व्यवस्था की जांच कर फाइनल सूची प्रेषित करने का निर्देश दिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 303 विद्यालयों की सूची बोर्ड को अनुमोदन के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दी। बोर्ड ने भी उक्त सूची को ही फाइनल करते हुए परीक्षा केंद्रवार यह भी निर्धारित कर दिया कि किस विद्यालय के परीक्षार्थी किस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। एक तरफ मानक पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा केंद्र घोषित किए जाने का दावा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षा विभाग अभी भी परीक्षा केंद्रों पर मानकों की जांच कराने में ही जुटा हुआ है। राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है। इनसे चयनित परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी, वायस रिकार्डिंग, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए डेस्क-मेज की उपलब्धता, इनवर्टर व जेनरेटर की व्यवस्था आदि की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। डीआईओएस, डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा 303 परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदित कर दी गई है। सभी केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसी टीवी कैमरा के साथ ही एक-एक वायस रिकार्डर का होना जरूरी है। ज्यादातर केंद्रों पर इसकी व्यवस्था हो गई है। कुछ केंद्रों पर अब तक वायस रिकार्डर की व्यवस्था नहीं हुई है। जिसकी जांच करा कर रिपोर्ट मंगाई जा रही है। संबंधित विद्यालयों को नोटिस भेज कर जल्द परीक्षा केंद्र के मानक अनुरूप व्यवस्था का निर्देश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें