अहरौला। थाना क्षेत्र के भीमलपट्टी गांव निवासी दिलीप पांडे का आरोप है उनका पीएनबी बैंक गहजी में सेविंग अकाउंट है। वह नमकीन का कारोबार करते हैं। एक बार पहले वह पीएनबी बैंक में सिक्के जमा करने के लिए ले गए थे तो वापस लौटा दिया गया था। शुक्रवार को दिलीप पीएनबी बैंक में 500 रुपये के सिक्के जमा करने गए। काउंटर पर मौजूद कैशियर शंभूनाथ ने सिक्के न जमा करने के लिए कहा। दिलीप पांडे ने इसकी शिकायत पीएनबी के शाखा प्रबंधक शिरीष राय से की। शिरीष राय ने तुरंत सिक्के जमा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सिक्का जमा करवाया गया। शाखा प्रबंधक शिरीष राय ने बताया कि हम तो खातेधारकों का सिक्का जमा करते हैं। लेकिन जब कभी खाताधारको को सिक्के दिए जाते हैं तो लेने से मना कर देते हैं। हमारे चेस्ट में सिक्के भरे पड़े हैं।