फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में इंतजार, मुबारकपुर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। नपा मुबारकपुर क्षेत्र में गुरुवार से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरूआत हो गई। नपा ने इसके लिए प्रत्येक वार्ड में एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाया है। इसके साथ ही आवश्यक संसाधन भी इन कर्मियों को उपलब्ध करा दिया गया है। ये कर्मचारी अब घर-घर जा कर कूड़ा कलेक्ट करेंगे और उसे जीयनपुर मार्ग स्थित डंपिंग ग्राउंड पर ले जाकर निस्तारित करेंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर शासन काफी सख्त है। नगर निकायों को यह व्यवस्था लागू करने के लिए लगातार दिशा निर्देश मिल रहे है। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में अब तक इस व्यवस्था की शुरूआत ही नहीं हो सकी है। वहीं मुबारकपुर नगर पालिका परिषद ने गुरुवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी है। चेयरमैन करीमुन्निशा की सख्ती के चलते गुरुवार से घर-घर से कूड़ा उठाने की कवायद नपा के कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। नपा प्रशासन ने इस कार्य के लिए प्रत्येक वार्ड में एक-एक सफाई कर्मचारी की तैनाती की है। इसके साथ ही उसे ठेला रिक्शा गाड़ी और सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग कलेक्ट करने के लिए नीली-हरी बाल्टी भी उपलब्ध कराया है। ईओ राजपति अविचल ने गुरुवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट करने में लगाए गए सफाई कर्मचारियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही कलेक्ट किए गए कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में ले जा कर गिराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी कर्मियों को यह सख्त निर्देश भी दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तैनात कर्मचारियों में संसाधन वितरण के दौरान राजन चौधरी, रागिब मसऊद, मोनू सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट होने के बाद उन्हें डंपिंग ग्राउंड पर ले जाया जाएगा जहां गीले कूड़ेे से कंपोस्ट खाद बनाया जाएगा और सूखे कूड़े में जो बिक्री योग्य होगा उसे कबाड़ी वालों को बेच कर सफाई कर्मचारियों की आमदनी बढ़ाने की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

राजपति अविचल, ईओ, नपा मुबारकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें