फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से ठप है उपडाकघर में लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। विकास खंड के उपडाकघर में इन दिनों कर्मचारियों की कमी के कारण पांच दिनों से लेन देन ठप है। जिसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतान पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उपडाकघर पर कर्मचारी उपलब्ध कराने की मांग की है। रानी की सराय स्थित उपडाकघर में महिने के अंत में आरडी आदि जमा किया जाता है। लेकिन बाबू के न होने के कारण लेन देन पांच दिनों से नहीं हो रहा है। वहीं अगले महीने आरडी जमा न करने पर ग्राहकों को प्रति सैकड़ा दो रुपये का अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। जिसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतान होगा। लोगों का कहना है कि महीने के अंत में उपडाकघर में लेन देन नहीं हो रहा है। वहीं डाकघर में जाने पर दूसरे दिन आने को कहा जा रहा है। डाकघर में आए अनिल, राकेश, विनोद आदि ने बताया कि हर महीने के अंत में डाकघर का यही हाल हो जाता है। कभी बाबू नहीं रहते है तो कभी जनरेटर की समस्या रहती है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यहां पर कर्मचारी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें