फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी और जागरूकता रखकर खुशहाल बनाएं जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल के लेक्चर हाल में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यशाला हुई। विभिन्न स्कूलों की कक्षा नौ से 12वीं की 250 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अक्षिता सिंह ने एमबीबीएस-2015 बैच के छात्राओं के सहयोग से माहवारी संबंधित प्रश्नों और भ्रांतियों का निराकरण किया गया। बताया कि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता रखकर माहवारी को अनियमित होने से बचाया जा सकता है। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने फीता काटकर किया। गायनी विभाग की हेड डॉ. पद्मावती गौतम और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने किया। कहा कि अज्ञानता की वजह से माहवारी की समस्या उत्पन्न होती है। डॉ पद्मावती गौतम और डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने छात्राओं को अपनी सहेलियों के साथ गांव की बच्चियों को भी इस बारे में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें