आजमगढ़। 64वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में आजमगढ़ मंडल की टीम ने विजय हासिल किया। जानकारी देते हुए मंडल क्रीडा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर जनपद के सहजनवां में खेली जा रही प्रदेशीय प्रतियोगिता में अपने पूल में सभी मैच जीत कर आजमगढ़ सेमीफाइनल में पहुंचा। सेमीफाइनल मैच में आजमगढ़ की टीम ने अलीगढ़ मंडल को एकतरफा मुक ाबले में 49-07 से हरा कर फाइनल में जगह बनाया। गुरुवार को खेले गए फाइनल में आजमगढ़ ने सहारनपुर मंडल को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 43-40 से हरा कर इस प्रतियोगिता में चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। टीम मैनेजर अंगद यादव और टीम कोच रामजनम रहे। टीम की सफलता से पूरे आजमगढ़ मंडल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।