आजमगढ़। तहसील सदर, ब्लाक सठियांव के शाहगढ़ निवासियों ने मंगलवार को इंद्रदेव मौर्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नाला निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई है। ग्रामवासियों ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि आजमगढ़ से बलिया जाने वाले फोर लेन का निर्माण होने के कारण नाला पूर्णरुप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसके कारण 40 घरों का पानी बाहर नहीं निकल पाने के कारण ग्राम में ही फैलाता जा रहा है। गंदे पानी के कारण आवादी में रहने वाले बीमारियों का शिकार हो रहे है। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द नाला निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर बैजनाथ मौर्य, मुन्ना मौर्य, धर्मदेव मौर्य, गुड्डू राम कन्नौजिया, पंचम चौधरी, लीला, इंद्रवाती, विद्या देवी, अभिषेक कन्नौजिया, लक्ष्मन, हरेंद्र, जोगेंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।