फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीपुर महोत्सव में कल्पना के गीतों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विकास खंड के वालीपुर गांव में रविवार को आजमगढ़ वालीपुर ग्रामीण महोत्सव का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद भोजपुरी गायकों ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। भोजपुरी गायिका कल्पना ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियों पर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। कल्पना ने जब गाना शुरू किया तो दर्शक अपनी जगह पर खड़े होकर नाचने लगे। कार्यक्रम के आयोजक एके शुक्ला सहित समस्त ग्रामीणों ने कल्पना के गानों को सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। इसके बाद, बिरहा गायक उजाला यादव और राकेश मिश्रा द्वारा भक्ति भजन से शुरुआत की गई। इसके बाद बिरहा गीत से लोगों का जमकर मनोरंजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से देवगांव कोतवाल अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सहित खुफिया विभाग, चिकित्सा विभाग आदि सभी विभागों के लोग कार्यक्रम में अपनी शिरकत किए हुए थे। लालगंज सांसद नीलम सोनकर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उधव सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। अध्यक्षता रिटायर्ड शिक्षक अरुण कुमार शुक्ला और संचालन स्नेहा शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजू तिवारी, विनोद पांडेय, लखपति पांडेय, एसपी पांडेय, जितेंद्र, अजय कुमार शुक्ला, पिंटू सिंह, श्याम सिंह, गुलाब सिंह, राजेश राव, सुरेंद्र राय एडवोकेट, उधम सिंह, सोनू तिवारी, संतोष प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें