आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंद्ध अंतर महाविद्यालययी जूडो पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को डीएवी पीजी कालेज में संपन्न हुआ। विभिन्न महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया। जिसमें डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही पीजी कालेज गाजीपुर ने द्वितीय स्थान और जगदीश नरायन महेंद्र प्रसाद महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या शुचिता श्रीवास्तव ने किया। समापन प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, हरेंद्र सिंह, डा. संत कुमार यादव, डा. अरुण सिंह, पंकज सिंह, डा.जगदंबा दुबे, डा. सौम्यसेन गुप्ता, आरसी पांडेय आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन डा. युगांत कुमार पांडेय ने किया। आयोजन सचिव ने विपिन चंद्र अस्थाना ने सभी प्रतिभागी टीम और आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।