फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने से फंसी ट्रक, घंटों लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के सिधारी क्षेत्र में सड़क धंसने से ट्रक उसमें फंस जाने से घंटों तक जाम का लगा रहा। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकालने के बाद रास्ता बहाल हो सका। सिधारी पुल से पास एक दस चक्का ट्रक को चालक मोड़ रहा था। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया जब सड़क के किनारे पहुंचा तो सड़क धंस गई और लोडेड ट्रक उसमें फंस गया। पुल से सिधारी की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सामने ट्रक फंसने से जाम लग गया। इससे आजमगढ़, मऊ व बलिया जाने का प्रमुख मार्ग होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। टीईटी परीक्षार्थियों को भी जाम में फंसने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क के धंसने से ट्रक के फंस जाने से लगे जाम के झाम की जानकारी होते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और तीन घंटे के बाद फंसे से ट्रक को रास्ते से हटाया जा सका। इसके बाद कहीं जाकर इस रास्ते पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

पोल से टकराया ट्रक, ठप हुई बिजली आपूर्ति
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। ट्रक की टक्कर से बिजली सप्लाई के लिए लगे तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 200 से अधिक घरों की बिजली गुल है। हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी होने पर जेई चंदन यादव ने तीन लाइनमैनों को टूटे खंभे के स्थान पर नया खंभा लगा कर बिजली आपूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया है। रविवार की देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें