फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति ने दिया धरना किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा एरिया में घाघरा नदी का कटान जारी है। कटान से परेशान ग्रामीणों ने बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को निबीयहवा ढाला पर धरना और प्रदर्शन किया। समिति के लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को घाघरा नदी के तांडव का शिकार होना पड़ता है। सरकार निदान के लिए घाघरा नदी के दक्षिणी सिरे पर दोहरीघाट से लेकर गढ़वल तक कंक्रीट बांध का निर्माण कराए। नदी को गोरखपुर की सीमा से एक किमी की चौड़ाई में बहाने का सरकार कार्य करें। प्रतिवर्ष नदी की खुदाई और सफाई किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो 15 दिन के बाद दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर नर्वदेश्वर मिश्र, राजू मिश्र, रामहंस यादव, बांकेलाल निषाद, दलसिंगार, जगरोपन यादव, प्रेमचंद पाठक, जैतून निशा, अतुल यादव, राममिलन यादव, महेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


घाघरा की कटान में आई नरमी
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान में कमी आई है। शनिवार और रविवार में 15 बीघा से ऊपर जमीन कट गई। देवारा खास राजा के महाराज का पुरवा, बगहवा के कल्पनाथ, महेंद्र, अवधराज, बुधराज आदि ने कहा कि कटान तो हो ही रही है। पहले से कटान कुछ कम हुई है फिर भी 15 से 20 बीघा जमीन घाघरा में विलीन हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि रात में कटान तेज हो गई थी। दिन में हल्की है। कृषि योग्य भूमि बची खुची नदी में विलीन होती जा रही है। घाघरा नदी रामा मऊ से सीधे आबादी की तरफ कटान करती हुई आ रही है। अगर कटान रोकने का प्रबंध नहीं हुआ तो निश्चित रूप से फिर बगहवा और महाराज जी का पुरवा का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है। प्रधानपति पलटन यादव ने बताया कि नोज, ठोकर तथा पाइलिंग का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। स्टीमेट बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी से संस्तुति मिलने पर कार्य अविलंब शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें