जहानागंज। वर्ष 1993 में बोडो उग्रवादियों से मुकाबला करते हुए वीरगति पाने वाले तुलसीपुर निवासी अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह को 25वीं पुण्यतिथि पर मवेशीखाना स्थित अमरशहीद पार्क में समारोह आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले कभी मरते नहीं हैं, बल्कि इतिहास के पन्नों में अमर हो जाते हैं। श्रद्धांजलि समारोह में अमर शहीद केके सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ध्वजारोहण पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। सेना से सेवानिवृत्त छोटे भाई विजय कुमार सिंह ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहीद के बेटे विवेक और पत्नी माया देवी ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह और संचालक कमलेश राय ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू, आनंद गुप्ता, दिलीप मिश्रा, रविंद्र राय, प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह, श्याम सुंदर सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजकुमारी सिंह, दुर्गावती सिंह, सुधा सिंह, निर्मला सिंह, रामजी चौहान, राष्ट्रकुंवर सिंह, श्रीराम सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।