फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में गिरावट, कटान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। पिछले 24 घंटे में घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुआ नाले पर 40 सेंटीमीटर और डिघिया नाले पर 61 सेंटीमीटर घटा है। इससे बाढ़ से चिंतित लोगों ने काफी राहत महसूस की है। वहीं, जल स्तर घटने से नदी की धारा ने कटान तेज कर दिया है। देवारा खास राजा के त्रिलोकी के पुरवा में गांव से करीब एक किलोमीटर पूरब से पश्चिम तक कटान तेज हो गया है। आबादी की जमीन घाघरा नदी में विलीन होता जा रही है। ग्रामीण सामान समेटने में लगे हैं। दहशत व्याप्त है। घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुआ नाले पर 17 जुलाई को 70.98 मीटर था। 18 जुलाई को 70.58 मीटर दर्ज किया गया। डिघिया नाले पर भी 70.11 से 69.72 मीटर हो गया है। 24 घंटे में नदी बदरहुवा में 40 सेमी और डिघिया पर 61 सेमी घटी है। बदरहुआ नाले पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर और 72.10 मीटर है। ग्रामीणों को बसने के लिए ग्राम प्रधान ने जमीन तो आवंटित कर दी है लेकिन अभी तक उन्हें पट्टा नहीं किया गया है। पट्टा न मिलने से लोग परेशान हैं। देवारा खास राजा, अचल नगर के कई पूरवों में कटान जारी है। ग्राम प्रधान इंद्रावती देवी ने बताया कि विस्थापित हुए लोगों को गांव में आरक्षित जमीन पर बसा दिया गया है। उप जिलाधिकारी सगड़ी के यहां प्रस्ताव भेजा गया है जल्द ही आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें